भागलपुर, फरवरी 10 -- पूर्णिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य जिले के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करना है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकें। 12 से 27 फरवरी तक प्रखंडवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य संस्थानों एवं प्रखंड परिसरों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। 12 फरवरी को धमदाहा, 13 फरवरी को भवानीपुर, 14 फरवरी को बड़हरा कोठी, 16 फरवरी को रूपौली, 17 फरवरी को बनमनखी, 18 फरवरी को बायसी, 19 फरवरी को डगरूआ, 20 फरव...