भागलपुर, जून 10 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। 6 से 12 जून तक बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। संबंधित महाविद्यालय को बीएड द्वितीय खण्ड प्रायोगिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जहां 6 से 12 जून तक प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न कराया जाना है। संबंधित महाविद्यालय का आंतरिक एवं बाह्य परीक्षा सम्पन्न कराकर अंकपत्र, उपस्थिति पत्रक एवं मेमो 13 जून को परीक्षा विभाग में जमा कराना होगा। बाह्य परीक्षकों को विश्वविद्यालय के नियमानुसार पारिश्रमिक का भुगतान संबंधित कॉलेज अपने स्तर से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...