भागलपुर, जुलाई 9 -- पूर्णिया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राज्यभर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग्य दम्पतियों को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभियान को तीन चरणों में संचालित किया गया है। अंतिम चरण में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित कर परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Siwan News जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे में बिना चीरा-टांका की पुरुष नसबंदी यह भी पढ़ें- 11 जुलाई से जिले में शुरू होगा विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...