पूर्णिया : 10 जुलाई से पीजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2026 की परीक्षा
भागलपुर, जुलाई 9 -- पूर्णिया। 10 जुलाई तक पीजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 2200 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगें। पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 13 जुलाई तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक में परीक्षा आयोजित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.