भागलपुर, जुलाई 18 -- जानकीनगर (पूर्णिया) से अवधेश राय की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीपीआरओ सरस्वतीचंद्र ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल (दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते) एवं गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल तीन अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने पूर्णिया कोर्ट - सहरसा के बीच डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ट्रेन...