भागलपुर, फरवरी 28 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता भट्ठा मध्य विद्यालय बंगला के शिक्षक संजय कुमार राय की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भट्ठा महिला समिति स्कूल, उर्सलाइन मध्य विद्यालय और धांगर टोली मध्य विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य रामदेव दास ने कहा कि संजय राय की सेवानिवृत्ति से विद्यालय को एक कर्मठ शिक्षक की कमी हमेशा महसूस होगी। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ए के बोस ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद संजय राय एक नयी पारी प्रारंभ करेंगे। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका प्रियंका कुमारी, कनीनिका सर्वाधिकारी और नवीन कुमार ने राय के व्यक्तित्व की चर्चा की। अपने विदाई भाषण में संजय राय ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावुकता और गर...