पूर्णिया : सीमा गांव में जनसुराज कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
भागलपुर, जून 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सीमा गांव में जनसुराज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन ने कहा कि जनसुराज पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन विस्तार अभियान को और गति दी जाएगी ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.