भागलपुर, जून 4 -- जलालगढ़, संवाददाता। मध्य विद्यालय जलालगढ़ में गुरुवार को समर कैंप के संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षा सेवकों, तालीमी मरकज कर्मियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

शिक्षा सेवकों की भागीदारी प्रशिक्षण के दौरान समर कैंप के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, समयावधि एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि यह कैंप मुख्य रूप से कक्षा पांच एवं छह के बच्चों के लिए संचालित किया जाएगा, जिसमें खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के भाषा कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।

स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षण गतिविधियों का संचालन प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को बच्चों के साथ रोचक एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों के संचालन के विभिन्न तरीकों से अव...