भागलपुर, मार्च 9 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। आगामी 18 और 19 मार्च को चकमका बाजार स्थित संतमत-सत्संग आश्रम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग अधिवेशन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने सत्संग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार और रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी भी मौजूद रहे। इस दौरान संतमत-सत्संग आश्रम चकमका के स्वामी लालजी महाराज ने प्रशासन को अवगत कराया कि अधिवेशन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अग्निशमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.