पूर्णिया : शिवालयों में डाकघर ने लगाए गंगोत्री जल के काउंटर
भागलपुर, अगस्त 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर डाक विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न शिवालयों में विशेष काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों पर श्रद्धालुओं को गंगोत्री का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया गया। डाकघर की ओर से 250 ग्राम गंगोत्री जल की बोतल 30 रुपये में बिक्री की गई। गंगाजल लेने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और लोगों में इसे प्राप्त करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस संबंध में डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने विभिन्न शिवालयों में काउंटर लगाकर गंगोत्री के गंगाजल की बिक्री की। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब इसका उद्देश्य लोगों को आसानी से प्रमाणिक गंगाजल उपलब्ध कराना है, ताकि उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.