भागलपुर, मार्च 21 -- पूर्णिया । वरीय संवाददाता आंधी और बारिश के चलते बिजली की समस्या भी उत्पन्न हुई। शहर से गांव तक आंधी के कारण नुकसान हुआ। कहीं ट्रांसफॉर्मर जल गये तो कहीं पेड़ों के गिरना से तार और बिजली के खंभे धराशाई हो गये। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन स्थति पुरानी हवाई अड्डा और बक्सा घाट रोड स्थित नारियल बगान के समीप दो ट्रांसफार्मर के जलने से इलाके के लोगों को दिक्कत हुई। शनिवार दोपहर में ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद इस इलाके के उपभोक्ताओं को राहत मिली। इसके अलावा आंधी और तेज बारिश की वजह से गायत्री मंदिर, कला भवन रोड, आकाशवाणी पूर्णिया, शिवमन्दिर लाइन बाजार, जीवन ज्योति, रिफ्यूजी कॉलोनी, लॉ कॉलेज, थाना चौक, मधुबनी, ठाकुरबाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ की डाल टूटकर तार पर गिरने और तार टूटने की घटना होने की वजह से शहरी क्षेत्र में विद्यु...