भागलपुर, अप्रैल 3 -- पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए वॉलीबॉल बालक-बालिका का चयन ट्रायल जिला स्कूल मैदान में 7 अप्रैल, तीरंदाजी बालक-बालिका जिला स्कूल में और 8 अप्रैल और हॉकी खेल विधा के बालक-बालिका खिलाड़ियों का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया में तथा 9 अप्रैल को लिया जाएगा। चयन ट्रायल प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु आयु सीमा 01.01.2012 से 01.01.2014 के बीच होना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं दो फोटो के साथ खेल विधा अनुसार निर्धारित तिथि एवं स्थल पर भाग ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...