भागलपुर, अगस्त 26 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को पारंपरिक लोक विधाओं से जोड़ने की दिशा में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क कजरी लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में किया जा रहा है। प्रशिक्षण 2 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कुमुद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोकगीत और लोकनृत्य किसी भी क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन का जीवंत दस्तावेज होते हैं। कजरी जैसी लोक विधाओं का संरक्षण केवल कलाकारों...