भागलपुर, फरवरी 28 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की ओर से गरूआ प्रखंड के बरसौनी गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई। अध्यक्षीय भाषण में क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने कहा हमारा क्लब मानव मूल्यों के प्रति रहकर जनसेवा में सदैव कार्यरत रहता है। मानव जीवन में आंखें सबसे महत्पूर्ण ज्ञानेंद्रिय हैं जो दुनिया को देखने ,समझने और अनुभव करने की क्षमता प्रदान करती है। इस दौरान अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल तारानगर श्रीनगर रोड से आई टीम में मुख्य रूप से डॉ आकाश कुमार,अंगद कुमार,काउंसलर प्रकाश कुमार राय, पप्पू कुमार शामिल हुए। टीम में आए विशेषज्ञ ने दृष्टि और दैनिक कार्य,सौंदर्य और ज्ञान तथा आंखों की जांच की। इ...