भागलपुर, मार्च 9 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया में सोमवार को महिला कर्मियों, महिला अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयं सेवकों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिला शक्ति के योगदान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकार के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने वाली दो महिला सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार की उपस्थिति में महिला कर्मियों, महिला पैनल अधिवक्ताओं एवं महिला पारा विधिक स्वयं सेवकों के साथ महिला दिवस मनाया गया तथा न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्राधिकार के कार्यों में अपेक्ष...