भागलपुर, मई 13 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीएड 2026 का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा आयोजन हेतु नोडल विश्वविद्यालय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को बनाया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्णिया क्षेत्र में प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 42 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 18 मई तक चलेगी। अभ्यर्थी 19 से 21 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं 22 एवं 23 मई को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...