भागलपुर, अगस्त 27 -- पूर्णिया : बायसी अनुमंडल में 10 आश्रय स्थल, निरीक्षण को पहुंची टीम नदियों का जलस्तर वर्तमान में पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित : सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारीपूर्णिया, वरीय पदाधिकारी। पूर्णिया जिला में संभावित बाढ़ को लेकर लगातार तटबंधों, पुल-पुलिया, संवेदन एवं अति संवेदनशील स्थलों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को सजग एवं सतर्क भी किया जा रहा है। नदियों से घिरे बायसी अनुमंडल में 10 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में एडीएमओ द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण क...