भागलपुर, मार्च 2 -- बनमनखी। बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होलिकादहन महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। होलिका दहन के लिए मंदिर परिसर में 40 फीट के होलिका का पुतला बनकर तैयार है भगवान नरसिंह मंदिर के मुख्य द्वार नरसिंह मंदिर एवं प्रह्लाद स्तंभ को फूलों से सजाया गया है। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक विनोद राठौर एवं गायिका चांदनी मुखर्जी एवं अन्य सहयोगी कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.