भागलपुर, मई 28 -- बनमनखी से सुशील की रिपोर्ट बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग ईदगाहों पर गुरुवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए तथा बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चे, बूढ़े एवं युवा सभी एक दूसरे से मिलते-जुलते नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी बकरीद की नमाज के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न ईदगाहों पर पहुंचकर विधि व...