भागलपुर, मार्च 5 -- बैसा, एक संवाददाता। लोगों को जंग की वजह से पेट्रोल और डीजल खत्म होने का डर सता रहा है। रौटा और अमौर सहित क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है। क्षेत्र के पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल लेने पहुंचे अधिकांश लोगों में किसान और वाहन मालिक थे। वाहन मालिकों के अनुसार जंग का असर फ्यूल की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इसलिए वह भरा रहे हैं। पेट्रोल खत्म होने की अफवाह की वजह से पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ जगहों पर स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि युद्ध का फिलहाल पेट्रोल की उपलब्धता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। क्षेत्र सहित पूरे बिहार में फ्यूल की सप्लाई काफी है और आमजनों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।...