भागलपुर, नवम्बर 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रूपौली विधानसभा में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी, कसबा में 13, धमदाहा में 11, पूर्णिया सदर में 09, अमौर में 09, बायसी में 07 और बनमनखी में 05 प्रत्याशियों का भाग्य आज इवीएम में कैद हो जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पूर्णिया में कुल सात विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया सदर, धमदाहा, रुपौली,बनमनखी, कसबा, बायसी और अमौर विधानसभा में कुल 20 लाख 93212 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 2553 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल बूथ, एक-एक पिंक बूथ, एक-एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.