भागलपुर, फरवरी 28 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय उच्च विद्यालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कक्षा संचालन, मेस संचालन, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी,कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं बायोलॉजी लैब, कॉमन रूम, छात्रावास में छात्राओं के आवासन इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप नगर आयुक्त, जिला परियोजना पदाधिकारी जीविका उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...