पूर्णिया : नशा के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ
भागलपुर, जून 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सुमरित उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के तहत सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, नशीली वस्तुओं से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे तथा परिवार, समाज और आस-पड़ोस के लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज, राज्य और देश को नशामुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : नशा के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.