भागलपुर, फरवरी 21 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता बांका जिला में आयोजित एक दिवसीय ऑल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पूर्णिया जिला के दो खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल Rs.1 लाख कैश प्राइज विजेताओं को दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग में कैटिगरी वाइज पुरस्कार रखा गया है। अंडर 9 आयु वर्ग में आकृति नव्या और अंडर 11 आयु वर्ग में राधा रानी दोनों दिव्य भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। यह जानकारी टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन ने दी। खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा, स्वाति अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निरोज खान, अदिति सिन्हा, दिव्येंदु सिन्हा, रूपम कुमारी सिन्हा ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.