भागलपुर, जून 4 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के चकला मोड़-जमुर बहियार में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद संदिग्ध तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीणों द्वारा एक और तेंदुआ देखे जाने की चर्चा के बाद विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

आहट से भी सहम रहे ग्रामीण: गोरियर पश्चिम पंचायत के सैरा टोला गांव के आसपास लोगों में भय का माहौल है। बुधवार को जमुर बहियार की एक बांसबाड़ी से संदिग्ध आहट सुनाई देने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पूर्व मुखिया रामजी महतो ने बताया कि सैरा टोला और जमुर बहियार की ओर जाने से लोग कतराने लगे हैं। अधिकांश मक्का फसल की कटाई हो चुकी है, लेकिन कई ख...