भागलपुर, मई 28 -- पूर्णिया से रजनीश की रिपोर्ट : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर पुलिस ने को-ऑपरेटिव बाजार से तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस संबध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि को-ऑपरेटिव बाजार में तीन शराबी शराब के नशे मे हंगामा कर रहा था। जिसमें उफरैल निवासी मो इसाक, मखनाहा निवासी मो शमशेर, को-ऑपरेटिव बाजार निवासी अजय शर्मा को हिरासत में लेकर जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...