जमुई, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क किनारे खेल रहे सात साल के बच्चे की गैस टैंकर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को करीब नौ बजे सदर थाना के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक बच्चे की पहचान जीरोमाइल निवासी सदानंद राम के छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीरोमाइल के समीप कुछ बच्चे रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान कसबा की ओर से आ रहे अनियंत्रित एक गैस टैंकर ने उक्त बच्चे को ठोकर मार दी। घटना के बाद टैंकर को ढाबा के समीप लगाकर चालक भाग निकला। इधर ठोकर से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना था कि टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। जिससे दुर्घटना घटी है। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे जीरोमाइल- नेवालाल चौक बायपास पर वाहनों ...