भागलपुर, फरवरी 18 -- पूर्णिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस में लगे सभी उपकरणों, विद्युतीकरण, अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस में लगे सभी उपकरण ,विद्युतीकरण , अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि पर संतुष्टि प्रदान की गई। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी एवं संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...