भागलपुर, अप्रैल 10 -- पूर्णिया से अवधेश राय की रिपोर्ट जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर कार्य शुरू होने पर प्रबंधक राजीव कुमार को बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने बताया कि पिछले 5 फरवरी को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर एवं जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को मांग -पत्र सौंपने के एक महीने अंदर जानकीनगर इलाके वासियों की पिछले पंद्रह वर्षों से लंबित मांगों पर कार्य शुरू हो चुका है तथा कुछ मांगें प्रक्रियाधीन हैं। इसके लिए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन समस्तीपुर संजय कुमार, सीनियर डीईएन थ्री उत्कर्ष, सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अन्नया स्मृति, आईडब्लू प्रकाश चंद्र को मा...