भागलपुर, फरवरी 12 -- जानकीनगर। अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय चांदपुर भंगहा जानकीनगर के क्रीड़ा मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जगदीशपुर और भंगहा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। भंगहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 147 रन बनाया, जबकि जगदीशपुर टीम 12.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार अकेला, समाजसेवी राकेश रंजन उर्फ भल्टु यादव, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...