भागलपुर, मई 2 -- पूर्णिया से कुंदन सिंह की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रवास के उपरांत दिल्ली पहुंचे पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाई। इस दौरान विधायक ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्णिया क्षेत्र की जनता की ओर से उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विधायक खेमका ने कहा कि भागलपुर, पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए पटना हाईकोर्ट तक 300 से 400 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम लोगों को समय, धन और श्रम तीनों स्तर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया ऐतिहासिक दृष्टि से 1770 का पुराना जिला है। इस जिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आका...