भागलपुर, मार्च 21 -- पूर्णिया । वरीय संवाददाता मुसीबत के झोंके ने किसानों के अरमान को जमीन पर सुला दिया। शुक्रवार देर रात तक 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आये हवा के झोंके ने झटके में किसानों के अरमान को जमींदोज कर लिया। सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो नजारा देख उनकी आंखें भर गयी। कई तो फसल को जमीन पर औंधे मुंह पड़ा देख फफक-फफक कर रोने लगे। पूर्णिया पूर्व, धमदाहा, बनमनखी, रूपौली, जलालगढ़, जानकीनगर, कसबा, बायसी, डगरूआ, भवानीपुर में लाखों हेक्टेयर में लगे मक्के की फसल को नुकसान हुआ है। धमदाहा प्रखंड के चंपावती पंचायत के सिहली गांव के किसानों ने बताया कि अभी फसल में फूल ही निकला था कि तेज हवा के झोंके ने मक्के को गिरा दिया। कई किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए मुआवजा देने की मांग की है। इसी तरह हरदा में गेहूं को नुकसान हुआ है। आम में मंजर देख ल...