भागलपुर, फरवरी 18 -- पूर्णिया। जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 का आयोजन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जा रहा है। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक परीक्षा निर्धारित है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा जिला स्कूल पूर्णिया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर केंद्राधीक्षक से परीक्षा संचालन के विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...