भागलपुर, अप्रैल 16 -- पूर्णिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में स्वास्थ्य और मानसिक शांति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय रंगभूमि मैदान पूर्णिया में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। सहायक कमान्डेंट संभु नाथ बर्मन द्वारा सभी बल कार्मिकों को योग के महत्व के बारे में अवगत कराया एवं प्रत्येक दिन कम से कम 40 मिनट स्वस्थ जीवन हेतु योगाभ्यास करने की अपील की गयी। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित बलकर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...