भागलपुर, मई 29 -- पूर्णिया धमदाहा से शैलेन्द्र सन्नी की रिपोर्ट : धमदाहा, एक संवाददाता। आम खरीदकर वापस लौट रहे फल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पूर्णिया-टीकापट्टी स्टेट हाईवे 65 स्थित धमदाहा थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर शुक्रवार करीब 11 बजे मक्का लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर के चालक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे टेंपों में ड्राइवर के साथ बैठे 55 वर्षीय चितरंजन मंडल सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का चक्का उसके छाती फर चढ़ गया। इस घटना में टेंपो सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड एक के लालधारी मंडल के 55 वर्षीय पुत्र चितरंजन मंडल उर्फ चितो मंडल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : आम खरीदकर वापस लौट रहे फल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत घटना के सं...