भागलपुर, मार्च 25 -- पूर्णिया। पूर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के लिए स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक चलाई जायेगी। रेलवे के अधिकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन संख्या 05579 प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के लिए चलेगी, जबकि स्पेशल ट्रेन संख्या 05580 प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को आनन्द विहार से पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से पूर्णिया प्रमंडल एवं कोशी प्रमंडल के लोगों की यात्रा सुविधाजनक साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...