भागलपुर, अगस्त 14 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया (बिहार) के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर हर साल 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12:01 बजे तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक परंपरा है। यह परंपरा 1947 से चली आ रही है, जब स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की घोषणा के तुरंत बाद यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने 14 अगस्त 1947 की रात को यह शुरुआत की थी। आधी रात को 12:01 बजे (15 अगस्त की शुरुआत पर) यहां झंडा फहराया जाता है। आज भी स्थानीय लोग और उनके परिवार इस परंपरा को पूरी शान से निभाते हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के विपुल सिंह ने बताया कि 1947 में आधी रात को भारत की आजादी की घोषणा रेडियो पर की गयी। यह भी पढ़ें- Independence Day Facts : क्यों चुनी 15 अगस्त की डेट, जश्न के दौरान कहां थे महात्मा गांधी, 15 दिलचस्प बाते...