भागलपुर, जून 27 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी बीएड कॉलेजों में 4 से 10 जुलाई तक प्रथम महाविद्यालय आवंटन सूची के आधार पर नामांकन लिया जायेगा। इसके निमित्त 3 जुलाई को अभ्यार्थियों की मेधा सूची और आरक्षण कोटि के आधार पर महाविद्यालय आवंटन की प्रथम सूची घोषित की जायेगी। जबकि 28 जून तक अभ्यार्थियों के ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण किया जायेगा। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 10 बीएड कॉलेजों के कुल 1100 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 4 से 10 जुलाई तक बीएड कॉलेजों में होगा नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...