भागलपुर, मार्च 28 -- पूर्णिया। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की 28 मार्च को होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणवश पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्थगित कर दी गई है। 28 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 29 मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी। इस संदर्भ में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...