भागलपुर, अप्रैल 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। इग्नू के शिक्षार्थी 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक ने बताया कि इग्नू जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दी गयी है। परीक्षार्थी 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शिक्षार्थी अपने अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...