पूर्णिया: 25 से 30 मई तक काउंसिलिंग
भागलपुर, मई 24 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट 25 से 30 मई तक डीआरसीसी भवन में मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, रात्रि प्रहरी और अनुसेवक की काउंसिलिंग होगी। मुख्य रसोइया के 11, सहायक रसोइया के 32, रात्रि प्रहरी के 22 और अनुसेवक 11 रिक्त पदों पर बहाली के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2022 और 2026 में आवेदन लिये गये हैं। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को जिले के 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में काउंसिलिंग व साक्षात्कार के बाद नियुक्त किया जायेगा। डीआरसीसी भवन में 10 बजे से 5 बजे तक काउंसिलिंग होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.