भागलपुर, जून 13 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट 2024 के बाद अब 2026 में बीस सूत्री (जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन) समिति की बैठक होने वाली है। 2016 के आठ वर्ष बाद 2024 में तत्कालीन प्रभारी मंत्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी। अब एक साल बाद 2026 में बैठक होने वाली है। पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा रविवार देर रात आएंगे। सोमवार को समाहरणालय में 20 सूत्री की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन जल जीवन हरियाली जिला परामर्शदात्री समिति की भी बैठक होगी। साथ ही मानसून की आमद के बाद जिले में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा भी करेंगे। 16 को जिले के 14 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी मंत्री निरीक्षण भी करेंगे। पूर्णिया जिले में 20 सूत्री (जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन) समिति की बैठकों का आयो...