पूर्णिया: 20 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 12 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट श्रीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि कदगामा उरांव टोला में बबली देवी एवं इन्द्र देव उरांव द्वारा देसी शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपियों के घर की तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार तलाशी के दौरान बबली देवी और इन्द्र देव उरांव के घर से 10-10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.