भागलपुर, जुलाई 4 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शुक्रवार को महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु एवं युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पीएसडी कॉलेज हरदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा में प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार तथा विवेक कुमार ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Palam...