भागलपुर, अगस्त 2 -- बनमनखी, पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट बनमनखी का ऐतिहासिक धीमेश्वर धाम सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार को शिवभक्तों की आस्था का केंद्र बना रहेगा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। रविवार को हजारों कांवरिये कटिहार के मनिहारी स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह से ही बनमनखी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन, बस, निजी वाहनों और मोटरसाइकिलों से मनिहारी के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु सोमवार की देर रात और मंगलवार तड़के धीमेश्वर धाम पहुंचकर भगवान उग्रेश्वरनाथ महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान:मंदिर, शिवग...