भागलपुर, मार्च 27 -- पूर्णिया। श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। भारी व व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके साथ सभी भारी वाहनों को अनिवार्य रूप से मरंगा जीरो माइल बायपास तथा मेहता चौक से कोसी नर्सरी होते हुए पॉलिटेक्निक मोड़ के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। मुख्य शहर से प्रस्थान करने वाले सभी प्रकार के बस, बस स्टैंड से पॉलीटेक्निक चौक होते हुए बाइपास के रास्ते शहर से आगमन तथा प्रस्थान कर सकेंगे। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। वाहनों के मूवमेंट पर कुछ जगहों पर समय के आधार पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अनुसार आरएन साह चौक से गिरजा चौक एवं गिरजा चौक से मधुबनी बाज...