भागलपुर, मार्च 8 -- केनगर, एक संवाददाता। जिले में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए केनगर थाना पुलिस और चम्पानगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च की संध्या केनगर थाना पुलिस ने परोरा चौक पर छापेमारी कर छह लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। वहीं चम्पानगर थाना पुलिस ने भी संध्या गश्ती के दौरान चम्पानगर बाजार से तीन लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद 8 मार्च को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। केनगर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.