भागलपुर, अप्रैल 28 -- पूर्णिया की धीरज की रिपोर्ट ब्राइट करियर स्कूल के होनहार छात्र वेदांत कुमार ने राज्य स्तरीय एबाकस चैम्पियनशिप में विजेता बनकर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि वेदांत की कठिन मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और विद्यालय के श्रेष्ठ शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही दिशा, समर्पण और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने वेदांत कुमार को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है। वहीं एडवांस्ड लेवल में कक्षा 10वीं के छात्र तेजस कुमार ने फस्ट रनरअप रह कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त एलुमिनी लेवल पर कक्षा 10 वीं के ही छात्र नीलोत्पल थर्ड रनर अप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...