भागलपुर, जून 5 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ने निःशुल्क पौधा वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। ध्रुव उद्यान एवं राजेन्द्र बाल उद्यान में सुबह-सुबह टहलने एवं व्यायाम करने आए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। वन विभाग के रेंजर आशीष कुमार झा ने पार्क उद्यान में आए लोगों को निःशुल्क पौधा देते हुए अपने घरों में पौधारोपण के बारे में कहा। वन विभाग के डीएफओ राजीव रंजन ने किलकारी परिसर में पौधारोपण किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण : इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की महत्ता को विस्तार पूर्वक जान...