भागलपुर, दिसम्बर 11 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने बहला फुसलाकर भगायी गयी एक नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी का गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में कांड संख्या-71/2025 के तहत फरार चल रहे गिरफ्तार नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही गोकुलपुर पंचायत के हाट धनहरा गाँव निवासी शंभु पासवान का 24 वर्षीय पुत्र करण कुमार है। जिसे अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत परियारी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...